“बात कड़वी पर गुणकारी”
क्लिनिक से घर आते समय मेरी गाड़ी के आगे रोड पर एक "सज्जन" अपनी बाइक से चल रहे थे। देहयष्टि और परिधान से सुसंस्कृत लगने वाले उन महानुभाव के कानों में आधुनिक झुमका(मोबाइल का इयरपीस)दमक रहा था। तभी अचानक उनका सिर बाजू में मुड़ा और पिच्च करती हुई गुटखे की पिचकारी मार्ग के डिवाइडर पर उड़ाकर,अपनी सभ्यता का वास्तविक परिचय देते हुए वे तेजी से निकल लिए।
सभ्यता पर थूकने का आधुनिक तरीका
अवाक सा होकर मैंने ध्यान से देखा। इस कलाकार ने स्वच्छ भारत अभियान के चित्र में उकेरे गए गांधीजी के चश्मे को २ बराबर भागों में सटीक विभक्त कर दिया था। निशाना अचूक था। मैंने सोचा कि ऐसे निशानची को ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने क्यों न भेजा जाये? हमारे आस-पास ऐसे असंख्य जुगालीधारी जीव बड़ी मात्रा में बिन होली के रंगकारी और बिन दीवाली के रंगोली बनाते रहते हैं।
गुटखाखोरों का ज्ञान गणित
इनमें से कई इस समय इसी पोस्ट को पढ़ते हुए मुस्कुराते हुए अपनी इस वीरोचित आदत से मजबूर होकर वाशरूम के बेसिन को या आंगन में तुलसी के गमले को बचाते हुए दीवार को लाल करके आए हैं। धिक्कार है ऐसे मन के हारे हुए निखट्टूओं को। आदतें अच्छी या बुरी हो सकती हैं किन्तु अपनी आदतों के कारण आसपास या अन्य लोगों परेशानी हो यह कतई सहन नही होना चाहिए। इस बीमारी के उपचार के रूप में लोग तम्बाकू, पाउच या सुपारी के सेवन को सरकार द्वारा पूर्णतया प्रतिबंधित करने की बात करते हैं पर मैं एक बात बड़ी बेबाकी से कहूंगा कि केवल ५ वर्ष की बहुमत वाली कोई भी सरकार वास्तव में पंचवर्षीय योजना जैसी ही आती जाती रहेंगी। अत्यंत कठोर निर्णय और उनका त्वरित क्रियान्वयन लंबे समय तक किया जाए तभी परिणाम सकारात्मक आएंगे। एक पूरी पीढ़ी का समय लगेगा देश की ऐसी गुटखाखाऊ जनता को सुधारने के लिए। इस प्रजाति में नेता, पुलिस, अफसर, कर्मचारी, डॉक्टर, शिक्षक, वकील यहाँ तक कि विद्यार्थी भी आते हैं। यदि ऐसा कठोर क्रियान्वयन नही हो सकता तो मेरा एक तुच्छ सुझाव-अच्छा हो कि यदि ऐसे लोग नित्य दिन में १० बार गुटखा खाने के स्थान पर एक ही बार विष गटक लें।
“बात कड़वी पर गुणकारी”
~मूल लेखक
डॉ.सुमित दिंडोरकर
B.H.M.S.,M.D.
होम्योपैथ व काउंसिलर
Spiritual Healer
मॉडर्न होम्यो क्लिनिक
(Estd.–1982)
English Translation — Gutkha
“Bitter Words, Yet Beneficial”
While returning home from the clinic, a "gentleman" riding a bike was moving ahead of my car. From his physique and attire, he appeared refined and cultured. A modern earring — his mobile earpiece — was gleaming in his ear. Suddenly, he turned his head to the side and with a sharp *pichhh*, spat a stream of gutkha juice onto the road divider, revealing the true nature of his civilization before speeding away.
The Modern Way of Spitting on Civilization
Stunned, I looked carefully. This artist had neatly divided the spectacles of Mahatma Gandhi painted in the Swachh Bharat Abhiyan poster into two equal parts. His aim was perfect. I thought — why not send such a marksman to represent India in the Olympics? Around us live countless such chewing creatures who, without any Holi or Diwali, continuously create their own rangoli and splash colours everywhere.
The Mathematics of Gutkha Chewers
Many of them, while reading this very post with a smile, are helplessly forced by their heroic habit to spare the washroom basin or the tulsi pot in the courtyard and instead paint the walls red. Shame on such spineless, worthless souls who have surrendered to their habits. Habits may be good or bad, but when one’s habits cause inconvenience or trouble to others, they cannot be tolerated. As a remedy for this disease, people talk of a complete government ban on tobacco, pouches, and betel nuts. But I will say this with complete frankness — governments with a five-year majority come and go like five-year plans. Only harsh decisions, strictly and consistently implemented over a long period, can bring positive results. It will take an entire generation to reform such a gutkha-chewing population of our country. This species includes leaders, policemen, officers, employees, doctors, teachers, lawyers, and even students. If such strict implementation is not possible, then my humble suggestion is this — instead of chewing gutkha ten times a day, it would be better if such people swallowed poison just once.
“Bitter Words, Yet Beneficial”
— Original Author
Dr.Sumit Dindorkar
B.H.M.S.,M.D.
Homeopath & Counselor
Spiritual Healer
Modern Homeo Clinic